CTET December 2023 Application Form, Eligibility Criteria, Exam Date

By | October 11, 2023

CTET December  2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC) के द्वारा  प्रतिवर्ष साल में दो बार जुलाई और दिसम्बर में CTET की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें से जुलाई 2023 सत्र में आयोजित किए गए परीक्षा का परिणाम 25 सितंबर 2023 को  CBSC के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे छात्र CBSE के ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। CBSC के  CTET के दूसरे सत्र का आवेदन फार्म अक्टूबर 2023 माह में संभावित है जिसकी परीक्षा दिसंबर माह तक आयोजित की जाएगी। इस लेख में CTET December 2023 के बारे में  आवदेन से लेकर रिजल्ट तक की विस्तृत जानकारी दी गई है।

CTET December 2023:  महत्त्वपूर्ण जानकारियां ( ओवरव्यू )

CTET December 2023

परीक्षा कराने वाली संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC)
परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
CTET December 2023 के विज्ञापन जारी होने की तिथि अक्टूबर 2023 में संभावित
आवदेन करने की आखिरी तिथि सूचित किया जायेगा
FEE Payment की आखिरी तिथि सूचित किया जायेगा
Admit Card जारी होने की तिथि CTET परीक्षा से 2 सप्ताह पहले
CTET December 2023 परीक्षा तिथि सूचित किया जायेगा

CTET December 2023:  योग्यता

कोई भी अभ्यर्थी जो भारत का नागरिक हो तथा निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताओं को पूरा करता हो, CTET 2023 की परीक्षा के लिए योग्य माना जायेगा। CTET की परीक्षा में 2 Paper का आयोजन किया जाता है जिसके लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता का निर्धारण निम्न प्रकार से होता है, जिसे अभ्यर्थियों को पूरा करना पड़ता है।  CTET 2023 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा की कोई सीमा निर्धारित नही है।

CTET Paper 1st के लिए शैक्षिक  योग्यता

हाई स्कूल में न्यूनतम 50% अंक और  2 वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा में पास हो या भाग लिया हो
हाई स्कूल में 45% अंको के  न्यूनतम अंक के साथ पास और NCTE ( मान्यता मानदंड एवं प्रक्रियाएं ) रेगुलेशन 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय  डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले या पास हो
हाई स्कूल में 50%  न्यूनतम अंको के साथ पास और 4 साल के बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.d) के अंतिम वर्ष में पास हो या उपस्थित होना चाहिए
हाई स्कूल में 50% अंक  और शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा में पास या उपस्थित होना चाहिए
स्नातक में 50% अंक और बैचलर  ऑफ एजुकेशन (B.Ed)

CTET Paper 2nd के लिए शैक्षिक  योग्यता

स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय  डिप्लोमा में पास या उपस्थित होना चाहिए
स्नातक में 50% और 1 साल  की शिक्षा ( B.Ed ) में पास या उपस्थित होना चाहिए
स्नातक में 45% अंक और  NCTE ( मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) के अनुसार बैचलर ऑफ एजुकेशन में 1 वर्ष में (B.Ed) पास या उपस्थित होना  चाहिए ( इस सम्बंध में समय-समय पर जारी निर्देशों को देखें)
हाई स्कूल में 50% अंक और 4  वर्ष के प्राथमिक बैचलर ऑफ एजुकेशन ( B.EL.Ed ) के अंतिम वर्ष में पास या उपस्थित होना चाहिए
हाई स्कूल में 50% अंक और  4 वर्ष के B.A/ B.SC या B.A.Ed/ B.SC.Ed में पास या उपस्थित होना चाहिए
स्नातक में 50% अंक और 1  वर्षीय (विषेश शिक्षा) B.Ed में पास या उपस्थित होना चाहिए

CTET December 2023:  आवेदन फार्म कैसे भरें

CBSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर  आवदेन फार्म का नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।  जिसके बाद अभ्यार्थी नियत तिथि से अपने  फार्म को ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। आवेदन फार्म को आसानी से भरने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों से मदद लें  सकते हैं-

  • CBSC की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • आवेदन फार्म का फॉर्मेट खुलेगा जिसे सही-सही सावधानी से भरें
  • अपने शैक्षिक योग्यता की जानकारी को भरें
  • अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • ऑनलाइन आवदेन शुल्क जमा करें
  • फाइनल सबमिट करके आवदेन की एक प्रति अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें

CTET December  2023: आवेदन शुल्क

वर्ग किसी एक पेपर के लिए ( पेपर 1st या पेपर 2nd ) दोनों पेपर के लिए
सामान्य/OBC/EWS Rs. 1000 Rs. 1200
SC/ST/PwD Rs. 500 Rs. 600

CTET December 2023: परीक्षा केंद्र

CTET की परीक्षा में  अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर प्रदान किया जाता है।  अभ्यार्थी अपने सुविधा के अनुसार 4 परीक्षा केंद्र का चुनाव कर सकता है। अभ्यार्थियों को ये सलाह है कि  अपने पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र पाने के लिए शीघ्र फार्म भर दें अन्यथा सेंटर फुल होने के बाद उस  शहर का नाम परीक्षा केंद्र के शहरों के विकल्प हट जायेगा।

CTET December  2023: परीक्षा पैटर्न

CTET की परीक्षा में 2 पेपर का आयोजन किया  जाता है। पेपर 1st कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों के लिए तथा पेपर 2nd कक्षा छः से  आठवीं तक के शिक्षकों के लिए अभ्यर्थी CTET की इस परीक्षा के पैटर्न को निम्नलिखित तालिका से समझ सकते हैं-

  पेपर 1st  & पेपर 2nd
परीक्षा ऑफलाइन
भाषा अंग्रेजी/हिंदी ( भाषा 1st और 2nd को छोड़कर )
परीक्षा का समय 2 घण्टे 30 मिनट
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 150
प्रश्न पत्र का प्रकार बहुविकल्पी
योग्यता अंक 90

पेपर 1st परीक्षा  पैटर्न

भाग प्रश्नों की संख्या अंकों की संख्या
भाषा 1 30 30
भाषा 2 30 30
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण 30 30
कुल 150 150

पेपर 1st  को हल करने के लिए अभ्यर्थिओं को 2 घण्टे 30 मिनिट का समय दिया जाएगा

पेपर 2nd परीक्षा  पैटर्न

भाग प्रश्नों की संख्या अंको की संख्या
भाषा 1st 30 30
भाषा 2nd 30 30
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान 60 60
कुल 150 150

अभ्यर्थी वैकल्पिक भाषाओं में से भाषा  1st और भाषा 2nd का चयन कर सकते हैं।  वैकल्पिक भाषाओं की निम्नवत है-

कोड नं भाषा कोड नं भाषा
1 अंग्रेजी 11 मराठी
2 हिंदी 12 मिजो
3 असमिया 13 नेपाली
4 बंगला 14 ओड़िया
5 गारो 15 पंजाबी
6 गुजराती 16 संस्कृत
7 कन्नड़ 17 तमिल
8 खासी 18 तेलगु
9 मलयालम 19 तिब्बती
10 मणिपुरी 20 उर्दू

CTET December 2023: Answer Key

CTET की परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिनों के अंदर ही CBSC द्वारा एक प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती है। अभ्यर्थी इस  प्रोविजनल उत्तर कुंजी में से किसी प्रश्न पर आपत्ति देना चाहे तो एक निश्चित समय तक दे सकते हैं। फाइनल Answer Key परिणाम घोषित होने के साथ ही CBSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है।

CTET December 2023: Result

CTET December 2023 के परीक्षा का परिणाम CBSC के ऑफिशियल वेबसाइट SSC Result पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। जिसे अभ्यर्थी  अपना रोल नंबर दर्ज करके देख सकता है तथा डाउनलोड भी कर सकता है।

CTET December 2023:  कटऑफ मार्क्स

अभ्यार्थियों को CTET की परीक्षा में पास होने के लिए एक न्यूनतम अंक हासिल करना होगा।  जिसे कटऑफ अंक भी कहा जाता है। इस कटऑफ से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को योग्य नहीं माने जाएंगे। न्यूनतम कटऑफ निम्न प्रकार से है-

वर्ग कटऑफ प्रतिशत न्यूनतम कटऑफ अंक ( कुल 150 में से)
सामान्य 60% 90
ओबीसी/एससी/एसटी 55% 82

CTET December 2023:  प्रमाणपत्र

CTET की परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को  CBSC द्वारा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इस प्रमाण पत्र का प्रयोग अभ्यर्थी पूरे देश में किसी भी विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए अपनी योग्यता के रुप में प्रयोग कर सकता है।

इस प्रकार इस लेख में CTET December 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है  परन्तु अभ्यर्थियों से अनुरोध CTET December 2023 का विज्ञापन जारी होने के बाद विज्ञापन को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *