UPPSC RO ARO भर्ती 2023,  समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 आवेदन शुरू

By | October 24, 2023

UPPSC RO ARO भर्ती 2023: नमस्कार साथियों, एक लम्बे समय के इंतजार के बाद  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। स्नातक की डिग्री धारण करने वाले छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है अधिकारी बनने का। PCS जैसे परीक्षाओं के लिए जहां  आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ती है वहीं आप थोड़ा कम परिश्रम करके भी इस परीक्षा को पास कर सकते हैं और अपने अधिकारी बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। इस लेख में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियों  को उपलब्ध कराई गई है।

UPPSC RO ARO भर्ती 2023: संक्षिप्त  विवरण

विज्ञापन जारी करने वाला आयोग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
विज्ञापन संख्या UPPSC 411 RO ARO Exam A7/E-1/2023
परीक्षा का नाम UPPSC RO ARO 2023
पद का नाम समीक्षा अधिकारी (RO ) सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)
पदों  की संख्या 411
आवेदन शुरू होने की तिथि 09 अक्टूबर 2023
आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2023
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2023
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
नौकरी करने का स्थान उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  पदों की संख्या

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा RO ARO भर्ती 2023 के लिए 411 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। जिसमें से समीक्षा अधिकारी RO के  334 तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के 77 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी किया है जिसका विस्तृत विवरण निम्न प्रकार से है-

पद का नाम विभाग पदों की  संख्या
समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश सचिवालय 322
समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 09
समीक्षा अधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश 03
सहायक समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 40
सहायक समीक्षा अधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश 23
सहायक समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 13
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 01
कुल पद   411

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  शैक्षिक योग्यता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी RO ARO भर्ती 2023 के विज्ञापन के अनुसार विभिन्न  पदों के लिए शैक्षिक योग्यता का विवरण निम्न प्रकार से है

  • समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश सचिवालय/उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अर्हता अवश्य धारित करनी चाहिए
  • सहायक समीक्षा अधिकारी ( उत्तर प्रदेश सचिवालय/राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश)
    • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अर्हता
    • DOEICC सोसाइटी द्वारा प्रदत्त “O” लेवल प्रमाण पत्र अथवा उसके समकक्ष
    • हिन्दी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए
    • नोट- अंग्रेजी टाइपिंग का भी ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी ( उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अर्हता
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा या DOEICC सोसाइटी द्वारा प्रदत्त “O” लेवल प्रमाण पत्र अथवा उसके समकक्ष
  • हिन्दी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए
  • नोट- अंग्रेजी टाइपिंग का भी ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से लेखाकर्म सहित वाणिज्य में स्नातक उपाधि होना आवश्यक है।

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा RO ARO  भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखा गया है।

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट भारत सरकार के नियमानुसार निम्न प्रकार से दिया जाएगा
श्रेणियां आयु सीमा में छूट
ओबीसी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 05 वर्ष
दिव्यांग 15 वर्ष
भूत पूर्व सैनिक सेना में की गई सेवा+03 वर्ष

UPPSC RO ARO भर्ती 2023: आवेदन  शुल्क

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के RO ARO  भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थिओं से ऑनलाइन आवेदन का शुल्क  निम्न प्रकार से लिया जायेगा

विभिन्न श्रेणियां परीक्षा शुल्क ऑनलाइन आवेदन शुल्क कुल
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी 100/ 25/ 125/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति 40/ 25/ 65/
दिव्यांग 0/ 25/ 25
भूत पूर्व सैनिक 40/ 25/ 65/

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सबसे पहले अभ्यर्थिओं को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर  One Time Registration (OTR) के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के लोक सेवा आयोग के OTR की आधिकारिक वेबसाइट www.otr.pariksha.nic.in  पर रजिस्ट्रेशन करके 72 घंटे के अंदर अपना OTR नंबर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे बताएं गए चरण का पालन करके आसानी से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in  पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के Home Page पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं
  • विज्ञापन संख्या A-7/E-1/2023, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 पर क्लिक करें
  • New Registration पर क्लिक करें
  • मांगे गए विवरण जैसे वैक्तिगत, शैक्षिक योग्यता आदि जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरें।
  • अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  वेतनमान और भत्ते

RO ARO भर्ती 2023 के अनुसार विभिन्न पदों पर चयन के पश्चात निम्न प्रकार से प्रदान किया  जाएगा

पद का नाम पे लेवल वेतनमान
सहायक समीक्षा अधिकारी पे लेवल 7 Rs. 44,900/- से Rs. 1,42,400/-
समीक्षा अधिकारी पे लेवल 8 Rs. 47,900/- से Rs. 1,51,100/-

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के RO ARO भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों को  प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टंकड परीक्षा और फाइनल मेरिट से गुजरना होगा।

  • प्रारम्भिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट

 UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा का  पैटर्न नीचे दिया गया है जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने  परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO  प्रारंभिक परीक्षा

पेपर विषय प्रश्नों की संख्या कुल मार्क्स कुल अवधि
पेपर 1st सामान्य अध्ययन 140 140 120 मिनट
पेपर 2nd सामान्य हिन्दी 60 60 60 मिनट
कुल   200 200 180 मिनट
  • प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 01 अंक प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 नकारात्मक अंक प्रदान किया जाएगा।

UPPSC RO ARO  मुख्य परीक्षा

पेपर विषय प्रश्नों की संख्या कुल मार्क्स कुल अवधि
पेपर 1st सामान्य अध्ययन 120 120 120 मिनट
पेपर 2nd सामान्य हिन्दी एवं प्रारूपण (पारंपरिक) 100 100 150 मिनट
पेपर 2nd सामान्य हिन्दी एवं प्रारूपण (सामान्य शब्दावली) 60 60 30 मिनट
पेपर 3rd हिंदी निबंध 03 120 180 मिनट
  • मुख्य परीक्षा में तीन प्रश्न पत्र होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 नकारात्मक अंक प्रदान किया जाएगा।

UPPSC RO ARO भर्ती 2023:  FAQ ( सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न: UPPSC RO ARO भर्ती 2023 में कुल  पदों की संख्या कितनी है?

उत्तर: UPPSC RO ARO भर्ती  2023 में कुल पदों की  संख्या 411 है।

प्रश्न: UPPSC RO ARO भर्ती 2023 में  आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर: UPPSC RO ARO भर्ती 2023  में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए।

प्रश्न: UPPSC RO ARO भर्ती  2023 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: UPPSC RO ARO  भर्ती 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर  2023 है।

प्रश्न: UPPSC RO ARO भर्ती 2023 की परीक्षा में नकारात्मक अंक भी प्रदान किया  जाएगा।

उत्तर: हां, UPPSC RO ARO भर्ती 2023 की परीक्षा में 0.33 अंक का नकारात्मक अंक भी  प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न: UPPSC RO ARO भर्ती 2023 में  समीक्षा अधिकारी के पद के लिए O लेवल आवश्यक है?

उत्तर: नही, UPPSC RO ARO भर्ती 2023 की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी के पद के लिए केवल किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  स्नातक की उपाधि होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *